October 12, 2026 12:34 pm

October 12, 2026 12:34 pm

कैथल में हुआ हिंदी इंटरैक्टिव डिजिटल ई-व्याकरण का विमोचन

कैथल, 3 फरवरी 2026: जिला शिक्षा अधिकारी कैथल सुभाष कुमार ने आज अपने कार्यालय में आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्योंग में कार्यरत डॉ. विजय चावला द्वारा तैयार “हिंदी इंटरैक्टिव एवं इन्फोग्राफिक डिजिटल ई-व्याकरण” का विधिवत विमोचन किया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह नवीन डिजिटल संस्करण राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख लक्ष्य, ‘सामाजिक न्याय और समानता प्राप्त करने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा साधन है’, को पूरी तरह से प्राप्त करेगा। इसके निर्माण में पंचकोशीय ज्ञान के सिद्धांत का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को दार्शनिक जानकारी देने के साथ-साथ उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।
डॉ. चावला के डिजिटल ई-व्याकरण में खेल-खेल में सीखने के लिए खेल पिटारा के लिंक्स और क्यूआर कोड शामिल हैं। इन कोड्स को स्कैन कर विद्यार्थी विभिन्न भाषा-शिक्षण दक्षताओं का आकर्षक और सरल तरीके से आकलन कर सकते हैं। इससे विद्यार्थी हिंदी व्याकरण में निपुण होंगे और उनकी हिंदी भाषा की समझ और अभिव्यक्ति क्षमता भी मजबूत होगी।
डॉ. विजय चावला ने डिजिटल ई-व्याकरण में इन्फोग्राफिक माइंड मैपिंग तकनीक का उपयोग कर विषयवस्तु को रोचक और सहज ढंग से प्रस्तुत किया है, जिससे सीखने की प्रक्रिया सरल और प्रभावी बनती है।
जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने कहा कि परीक्षाओं की तैयारी में यह इंटरैक्टिव डिजिटल ई-व्याकरण विद्यार्थियों के लिए निःसंदेह लाभकारी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर प्रवीण थरेजा, गुरमीत, सतीश कुमार, शिव कुमार, सुनील, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 4 4
Total Users : 429144
Total views : 684350

शहर चुनें