August 30, 2026 5:07 am

August 30, 2026 5:07 am

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशों पर टीजीटी हिन्दी शिक्षक को किया निलंबित

चंडीगढ़, 4 फरवरी- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर कनीपला राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीजीटी हिन्दी शिक्षक को निलंबित कर दिया है, इस शिक्षक पर स्कूल की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। अब लाडवा में जनसंवाद के दौरान परिजनों द्वारा की गई शिकायत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षक को निलंबित करने के लिए आदेश दिए । इन आदेशों के तुरंत बाद हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक की तरफ से शिक्षक समीर कौशिक को निलंबित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष बुधवार को लाडवा जनसंवाद में पीड़ित छात्रा के परिजनों ने शिकायत रखी कि कनीपला जीएसएसएस स्कूल में उनकी बेटी 7वीं कक्षा में पढ़ती है। इस स्कूल के शिक्षक समीर कौशिक ने उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई और इस मामले में पुलिस ने 19 दिसंबर को विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार भी किया, लेकिन अभी तक आरोपी शिक्षक को निलंबित नहीं किया गया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जनसंवाद में ही दूरभाष पर मुख्यालय पंचकुला के आला अधिकारियों को आरोपी शिक्षक को तुरंत निलंबित करने के आदेश जारी करने के निर्देश दिए।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 9 3
Total Users : 400793
Total views : 646593

शहर चुनें