April 5, 2026 1:18 pm

April 5, 2026 1:18 pm

Amritsar Airport Drone Sighting : अमृतसर एयरपोर्ट की सुरक्षा में बड़ी सेंध: संदिग्ध ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, कई फ्लाइट्स डायवर्ट

Suspected drone activity at Amritsar International Airport security alert and flight diversion

Amritsar Airport Drone Sighting : पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा में एक बड़ी सेंध लगने का मामला सामने आया है। यहां एयरपोर्ट परिसर के पास एक संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखे जाने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत ‘इमरजेंसी’ जैसे कदम उठाए और सुरक्षा के लिहाज से हवाई अड्डे के संचालन को करीब एक घंटे के लिए पूरी तरह बंद कर दिया।

रात 9 बजे दिखा ड्रोन, बज गई खतरे की घंटी


मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 5 फरवरी की रात करीब 9 बजे की है। हवाई अड्डे के आसपास आसमान में एक संदिग्ध ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने नोटिस किया। हवाई अड्डे जैसे अति-संवेदनशील क्षेत्र में ड्रोन की मौजूदगी किसी बड़े खतरे की घंटी थी, इसलिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और सुरक्षा एजेंसियों ने बिना वक्त गंवाए हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही रोक दी। करीब एक घंटे तक रनवे सूना रहा और सुरक्षा जांच चलती रही ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

हवाई अड्डा | भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण

हवा में अटकी रहीं सांसें, चंडीगढ़ डायवर्ट हुई फ्लाइट


 

इस सुरक्षा चूक का सीधा असर हवाई यात्रियों और उड़ानों पर पड़ा। आसमान में मंडरा रहे खतरे को देखते हुए लैंडिंग की इजाजत नहीं दी गई। नतीजतन, शारजाह से अमृतसर आ रही फ्लाइट को हवा में ही डायवर्ट करना पड़ा और उसे सुरक्षा कारणों से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसी तरह, मलेशिया एयरलाइंस की एक उड़ान को भी अमृतसर में लैंड करने से रोक दिया गया और उसे दूसरे हवाई अड्डे की ओर मोड़ना पड़ा। यात्रियों को इस दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ऑपरेटर की तलाश में जुटीं एजेंसियां


फिलहाल, इस गंभीर मामले की जांच एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह ड्रोन किसका था और इसे एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र में उड़ाने के पीछे क्या मकसद था। पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां ड्रोन के ऑपरेटर और उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। सीमावर्ती राज्य होने के कारण ड्रोन की गतिविधियों को लेकर एजेंसियां एक्स्ट्रा अलर्ट मोड पर हैं।

यह भी पढ़े : https://babugirihindi.com/archives/3844 

 

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

News

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 4 8
Total Users : 291148
Total views : 493330

शहर चुनें