July 14, 2026 8:06 am

July 14, 2026 8:06 am

रोहतक : गांव खिड़वाली में व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल PGI ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के गांव खिड़वाली में शनिवार रात एक व्यापारी पर गांव के ही कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रोहतक स्थित PGI के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान खिड़वाली निवासी 30 वर्षीय नवीन भंडर पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब आठ से सवा आठ बजे के बीच गांव के ही कुछ लोगों के साथ नवीन की कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने नवीन पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग के दौरान एक गोली नवीन के सिर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत PGI के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल नवीन की हालत सामान्य बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के साथ-साथ CIA टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। मामले की जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 5 1 9
Total Users : 368519
Total views : 602758

शहर चुनें