October 12, 2026 1:57 pm

October 12, 2026 1:57 pm

FRIDABAD- सूरजकुंड झूला हादसे में एफआईआर दर्ज, 2 आरोपी गिरफ्तार

निरीक्षक जगदीश प्रसाद का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपा 

– पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल व पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

– घायलों की स्थिति सामान्य, पुलिस महानिदेशक ने अस्पताल में जाकर हालचाल जाना
फरीदाबाद, 8 फरवरी 2026: 7 फरवरी को सूरजकुंड मेला परिसर में घटित झूला दुर्घटना के संबंध में थाना सूरजकुंड में तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध गैर-इरादतन हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तारी की गई है|
उक्त दुर्घटना में झूला टूटने के कारण कई व्यक्ति घायल हुए। घायलों को बचाने का प्रयास करते हुए हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद का निधन हो गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2, प्रभारी क्राइम ब्रांच NIT तथा उप निरीक्षक संजय, थाना सूरजकुंड की एक तीन सदस्यीय विशेष अनुसंधान टीम (SIT) गठित की गई है। टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर गहन जांच की जा रही है।
जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए मेला परिसर में झूले लगाने वाली कंपनी हिमाचल फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर निवासी गांव टोका नंगला, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) तथा एक अन्य आरोपी नितेश निवासी धर्मपुरी, सदर मेरठ कैंट (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
घटना के उपरांत अजय सिंघल एवं सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद में निरीक्षक जगदीश प्रसाद के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने ड्यूटी के दौरान घायलों को बचाने का सराहनीय प्रयास किया। उनका निधन पुलिस विभाग के लिए अत्यंत दुःखद है। विभाग परिवार को यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान करेगा तथा अनुकंपा नीति के अंतर्गत पात्र सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद एवं सुप्रीम अस्पताल में भर्ती घायलों का भी हालचाल जाना।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस घटना में कुल 12 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनमें महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम, महिला सिपाही शर्मिला, राजेश (SPO), हर्ष प्रकाश, प्रशांत, अमीषा, परविंदर, सुनील, शिवानी, बलबीर, अनुज एवं पूजा शामिल हैं।
इनमें से 5 घायलों को उपचार उपरांत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शेष घायलों की स्थिति सामान्य है तथा उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 7 3
Total Users : 429173
Total views : 684392

शहर चुनें