October 13, 2026 2:52 pm

October 13, 2026 2:52 pm

CHANDIGARH: सेक्टर-34 में दुकानों में चोरी की वारदात का खुलासा, सात नाबालिग गिरफ्तार

चंडीगढ़: सेक्टर-34 थाना पुलिस ने दुकानों में चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए सात नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में सेक्टर-44/डी, चंडीगढ़ निवासी सुरजीत सिंह की शिकायत पर थाना सेक्टर-34 में एफआईआर संख्या 21 दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत पंजीकृत किया गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 3 फरवरी 2026 की रात सेक्टर-34/ए, चंडीगढ़ में तीन से चार अज्ञात लड़कों ने एक के बाद एक कई दुकानों को निशाना बनाया। आरोप है कि आरोपी दुकानों के शटर व ताले तोड़कर अंदर घुसे और नकदी व अन्य सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। सुबह दुकानदारों को चोरी का पता चलने पर इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस मामले में सात नाबालिगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी नाबालिग हैं और वारदात के समय एक साथ मिलकर दुकानों में चोरी को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ में नाबालिगों ने कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
फिलहाल, पुलिस ने सभी नाबालिगों को किशोर न्याय अधिनियम के तहत संबंधित प्रक्रिया में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन नाबालिगों को चोरी के लिए किसने उकसाया और क्या इनके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 5 7 1
Total Users : 429571
Total views : 684952

शहर चुनें