August 29, 2026 12:58 am

August 29, 2026 12:58 am

HARYANA: राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हरियाणा में कोई असर नहीं, प्रदेशभर में स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण व सामान्य रही

चंडीगढ़, 12 फरवरी। केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हरियाणा प्रदेश में कोई विशेष प्रभाव देखने को नहीं मिला। राज्य के सभी जिलों में जनजीवन सामान्य रूप से संचालित होता रहा तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना, तोड़फोड़ या कानून एवं व्यवस्था भंग होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई। प्रदेशभर में स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं नियंत्रित रही।

डीजीपी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश
पुलिस महानिदेशक, हरियाणा अजय सिंघल द्वारा देर सांय इस संबंध में पुलिस मुख्यालय, चंडीगढ़ में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), सभी रेंज के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस आयुक्त तथा जिला पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रदेशभर की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संभावित परिस्थितियों का आकलन करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट, ठोस एवं समयबद्ध दिशा-निर्देश जारी किए गए।

प्रदेशभर में जनजीवन सामान्य, कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं
आज हड़ताल के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण मुस्तैदी, समन्वय एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। परिणामस्वरूप प्रदेश में कहीं भी यातायात बाधित नहीं हुआ और सड़क, रेल एवं सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। औद्योगिक क्षेत्र, बाजार, शैक्षणिक संस्थान तथा सरकारी व निजी कार्यालयों में कार्य सामान्य रूप से चलता रहा। स्वास्थ्य सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं, जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं निर्बाध रूप से जारी रहीं, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। जिला प्रशासन एवं पुलिस के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित रखा गया तथा खुफिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सतत निगरानी रखी गई, जिससे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना को फैलने से रोका जा सका। हरियाणा पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, औद्योगिक क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरती गई। स्थिति पर निरंतर नजर रखी गई और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई के लिए रिजर्व बल तैयार रखा गया।

डीजीपी ने पुलिस बल की सराहना की, शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने पर जताया संतोष
पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल ने प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सजगता, सूझबूझ, पूर्व नियोजन तथा प्रभावी कार्यप्रणाली के कारण पूरे राज्य में हड़ताल का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा और स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं नियंत्रित रही। उन्होंने कहा कि समय रहते की गई व्यापक तैयारियों, संवेदनशील स्थानों पर की गई रणनीतिक तैनाती तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार की गई निगरानी के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 6 8
Total Users : 400068
Total views : 645598

शहर चुनें