पंचकूला, 21 फरवरी। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में प्रस्तावित नगर निकाय चुनावों के मद्देनज़र मतदाता सूची से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा 16 फरवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार जल्द ही तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर समितियों के आम चुनाव कराए जाएंगे, जबकि कुछ वार्डों में उपचुनाव भी होंगे।
इन निकायों में होंगे आम चुनाव
आयोग के अनुसार निम्न निकायों में आम चुनाव प्रस्तावित हैं—
नगर निगम: अंबाला, पंचकूला और सोनीपत
नगर परिषद: रेवाड़ी
नगर समितियां: सांपला (रोहतक), धारूहेड़ा (रेवाड़ी) और उकलाना (हिसार)
इन वार्डों में होंगे उपचुनाव
नगर परिषद टोहाना (फतेहाबाद) वार्ड नंबर 17
नगर परिषद झज्जर वार्ड नंबर 13
नगर समिति राजौंद (कैथल) वार्ड नंबर 11
नगर समिति तरावड़ी (करनाल) वार्ड नंबर 8
नगर समिति कनीना (महेंद्रगढ़) वार्ड नंबर 14
नगर समिति सढौरा (यमुनानगर) वार्ड नंबर 9
मतदाता सूची कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
मतदाता सूची का वितरण: 17 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक
मतदाता सूची का मसौदा/प्रारूप प्रकाशन: 28 फरवरी 2026
दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 7 मार्च 2026
दावे और आपत्तियों का निपटान (संशोधन प्राधिकारी द्वारा): 12 मार्च 2026 तक
संशोधन प्राधिकारी के आदेशों के विरुद्ध उपायुक्त के पास अपील की अंतिम तिथि: 16 मार्च 2026
उपायुक्त द्वारा अपीलों के निपटान की अंतिम तिथि: 19 मार्च 2026
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: 27 मार्च 2026
आयोग ने स्पष्ट किया है कि 28 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया जाएगा। संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की गई है कि वे सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।
यदि किसी व्यक्ति का नाम विधानसभा मतदाता सूची में होने के बावजूद नगरपालिका के संबंधित वार्ड में शामिल नहीं है, तो वह प्रपत्र ‘क’ में संशोधन प्राधिकारी को दावा प्रस्तुत कर सकता है। वहीं, यदि किसी मतदाता को किसी अन्य नाम के गलत तरीके से शामिल होने की जानकारी मिलती है, तो वह प्रपत्र ‘ख’ के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकता है।
दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 7 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.secharyana.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।











Total Users : 291340
Total views : 493636