October 12, 2026 1:28 pm

October 12, 2026 1:28 pm

दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले, सीएम रेखा गुप्ता ने दी मंजूरी

नई दिल्ली : राजधानी में मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार ने कई मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने और अपडेट करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की स्वीकृति के बाद यह फैसला लागू किया गया है।
जानकारी के मुताबिक कुल सात मेट्रो स्टेशनों के नाम अपडेट किए गए हैं, जबकि दो स्टेशनों के नाम पूरी तरह बदल दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि स्थानीय पहचान और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किए गए हैं।

🚇 बदले गए स्टेशनों के नाम इस प्रकार हैं:
❌ प्रशांत विहार
✅ उत्तरी पीतमपुरा – प्रशांत विहार
❌ जगतपुर
✅ जगतपुर – वजीराबाद
❌ डेरावल नगर
✅ नानक प्याऊ – डेरावल नगर
❌ खानपुर
✅ खानपुर – वायुसेनाबाद
❌ सोनिया विहार
✅ नानकसर – सोनिया विहार
❌ मयूर विहार पॉकेट-1
✅ श्री राम मंदिर मयूर विहार
❌ वेस्ट एन्क्लेव
✅ मंगोलपुर कलां – वेस्ट एन्क्लेव
❌ नॉर्थ पीतमपुरा
✅ हैदरपुर गांव
❌ पीतमपुरा
✅ मधुबन चौक
सरकार के इस निर्णय के बाद संबंधित विभागों को साइन बोर्ड, डिजिटल डिस्प्ले, रूट मैप और आधिकारिक रिकॉर्ड में नाम अपडेट करने के निर्देश दे दिए गए हैं। आने वाले दिनों में यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों पर नए नाम दिखाई देने लगेंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 6 3
Total Users : 429163
Total views : 684377

शहर चुनें