October 12, 2026 12:50 pm

October 12, 2026 12:50 pm

नेपाल: धाडिंग में बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 की मौत, कई घायल

काठमांडू: नेपाल के धाडिंग जिले में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू आ रही एक यात्री बस पृथ्वी हाईवे पर गजुरी के पास त्रिशूली नदी में गिर गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्टा के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 1:30 बजे हुई। बस काठमांडू से लगभग 90 किलोमीटर पश्चिम में हादसे का शिकार हुई। अब तक मौके से 17 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
घायलों को नजदीकी और काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं। अंधेरे और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में न्यूजीलैंड का एक पुरुष यात्री भी शामिल है। वहीं, घायलों में जापान और नीदरलैंड की दो महिला नागरिक भी बताई जा रही हैं।
फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 4 9
Total Users : 429149
Total views : 684355

शहर चुनें