पटियाला। Rajiv Gandhi National University of Law (आरजीएनयूएल), पंजाब द्वारा Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution, भारत सरकार के सहयोग से 20-21 फरवरी 2026 को “राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता – उपभोक्ता संरक्षण कानून” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर के 42 विधि विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक अपनी कानूनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में Guru Gobind Singh Indraprastha University की टीम विजेता घोषित की गई, जबकि Government Law College, Mumbai की टीम उपविजेता रही।
सर्वश्रेष्ठ वक्ता (महिला) का पुरस्कार पुण्या चंदना तथा सर्वश्रेष्ठ वक्ता (पुरुष) का पुरस्कार शिवम कपूर को प्रदान किया गया। दोनों प्रतिभागी विजेता टीम से संबंधित हैं। इसके अतिरिक्त OP Jindal Global University की टीम को ‘सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल’ का पुरस्कार दिया गया।
समापन समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) जय एस. सिंह ने की। इस अवसर पर Justice Pankaj Jain, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ तथा Justice Raj Shekhar Atri, अध्यक्ष, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा J.C. Bose University of Science and Technology, फरीदाबाद के रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) अजय रंगा, डीन (शैक्षणिक) प्रो. (डॉ.) नरेश वत्स एवं प्रो. कमलजीत कौर भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉ. इवनीत कौर वालिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने फैकल्टी समन्वयक डॉ. जसविंदर कौर, अन्य संकाय सदस्यों, निर्णायकों, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय तथा छात्र संयोजकों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
यह दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता विधि छात्रों के लिए उपभोक्ता संरक्षण कानूनों की गहन समझ विकसित करने और न्यायिक प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।












Total Users : 294549
Total views : 498344