October 13, 2026 9:59 pm

October 13, 2026 9:59 pm

HARYANA: मुख्यमंत्री ने सदन में शालीनता और स्वस्थ बहस का किया आह्वान

कहा – सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष भी सदन में बैठकर रखे अपनी बात

चंडीगढ़, 23 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सभी चुने हुए प्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए और सदन की गरिमा हर हाल में बनाए रखी जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विधानसभा में आचरण से संबंधित पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने विधायकों से आग्रह किया कि सदन में शालीनता रखें। उन्होंने कहा कि कटाक्ष या टिप्पणी ऐसी हो जिससे किसी की भावनाएं आहत न हों। सभी जनप्रतिनिधि जनता द्वारा चुने गए हैं और सभी का सम्मान आवश्यक है।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गुमराह करने वाले बयान देती है और उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार नौकरियों सहित हर विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन इसके लिए विपक्ष को भी सदन में बैठकर चर्चा सुननी और करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भी मनरेगा का नाम कई बार बदला गया। वर्तमान में वीबी जी रामजी ग्रामीण के अंतर्गत 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है। काम के दायरे का विस्तार किया गया है और देशभर के मजदूर/मेट सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 7 0 3
Total Users : 429703
Total views : 685154

शहर चुनें