October 13, 2026 9:58 pm

October 13, 2026 9:58 pm

Tata Steel का 3,200 करोड़ का मेगा प्लांट मार्च से लुधियाना में होगा कार्यशील

2,500 युवाओं को मिलेगा रोजगार, पंजाब के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार – Bhagwant Singh Mann
चंडीगढ़, 23 फरवरी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि लुधियाना में स्थापित हो रहा टाटा स्टील का 3,200 करोड़ रुपये की लागत वाला अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट आगामी मार्च माह से कार्यशील हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मेगा प्रोजेक्ट पंजाब के औद्योगिक माहौल को मजबूती देगा और राज्य में निवेश के लिए सकारात्मक संदेश देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पंजाब की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों और पारदर्शी शासन प्रणाली पर वैश्विक उद्योग जगत के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

जमशेदपुर के बाद भारत में दूसरा सबसे बड़ा प्लांट
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट होगा और पंजाब में कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि इतनी बड़ी औद्योगिक इकाई पंजाब की धरती पर स्थापित हो रही है।

115 एकड़ में फैला प्रोजेक्ट, 3,200 करोड़ तक पहुंचा निवेश
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि लुधियाना की हाई-टेक वैली के निकट 115 एकड़ क्षेत्र में यह प्लांट स्थापित किया जा रहा है। प्रारंभिक निवेश 2,600 करोड़ रुपये अनुमानित था, जो अब बढ़कर 3,200 करोड़ रुपये हो गया है।
इस परियोजना के तहत 0.75 एम.टी.पी.ए. (मिलियन टन प्रति वर्ष) क्षमता वाली इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस आधारित स्टील मेकिंग सुविधा और रीबार मिल स्थापित की जा रही है।

2,500 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस परियोजना से लगभग 2,500 युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

पर्यावरण-अनुकूल तकनीक से होगा उत्पादन
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह यूनिट 100 प्रतिशत स्टील स्क्रैप को कच्चे माल के रूप में उपयोग करेगी। इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस तकनीक पारंपरिक ब्लास्ट फर्नेस की तुलना में कार्बन उत्सर्जन को काफी कम करती है।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य सरकार की टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक विकास की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।

समयबद्ध क्रियान्वयन में पंजाब सरकार की सक्रिय भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस मेगा प्रोजेक्ट के निर्माण और संचालन को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया है। यह राज्य की उद्योग-समर्थक नीतियों और प्रभावी प्रशासनिक ढांचे का परिणाम है।
उन्होंने टाटा स्टील के सफल संचालन और भविष्य में विस्तार के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 7 0 3
Total Users : 429703
Total views : 685154

शहर चुनें