August 29, 2026 3:53 am

August 29, 2026 3:53 am

PIB का गुजरात टूर: पत्रकार बलजीत सिंह बराड़ ने नेहा जलाली को भेंट की पंजाब पर लिखी पुस्तक

गांधीनगर/अहमदाबाद: प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के गुजरात टूर के दौरान एक आत्मीय क्षण उस समय देखने को मिला, जब पंजाब से टूर पर आए वरिष्ठ पत्रकार बलजीत सिंह बराड़ ने नेहा जलाली, डायरेक्टर पीआईबी जम्मू को पंजाब पर लिखी पुस्तक भेंट की।
इस अवसर पर पत्रकार बलजीत सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब की सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से राज्यों के बीच संवाद और समझ को मजबूत किया जा सकता है।
नेहा जलाली ने पुस्तक भेंट किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम पत्रकारों और सूचना तंत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि पीआईबी का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की सटीक जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।
गुजरात टूर के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने विभिन्न विकास परियोजनाओं और सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों को जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों से अवगत कराना और सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान को बढ़ावा देना रहा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 0
Total Users : 400080
Total views : 645610

शहर चुनें