April 5, 2026 12:41 pm

April 5, 2026 12:41 pm

KAITHAL: पाड़ला पैक्स में नौकरी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, असिस्टेंट रजिस्ट्रार व इंस्पेक्टर गिरफ्तार

कैथल: कैथल में पैक्स (PACS) में नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए एआर (असिस्टेंट रजिस्ट्रार) सहित दो कर्मचारियों को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने नौकरी दिलाने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपये पहले ही लिए जा चुके थे, जबकि शेष 30 हजार रुपये लेते समय विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी ऋषि महाजन और इंस्पेक्टर जसबीर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर पाड़ला पैक्स में युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप है।
मामले में पाड़ला निवासी मांगे राम ने एंटी करप्शन ब्यूरो टीम को शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि वे अपने पोते अभिमन्यु को पाड़ला पैक्स में नौकरी दिलवाना चाहते थे। आरोप है कि अधिकारियों ने कहा कि अन्य युवाओं से दो-दो लाख रुपये लिए गए हैं, लेकिन उनसे एक लाख रुपये में काम करवा दिया जाएगा।
शिकायत के अनुसार, इंस्पेक्टर जसबीर 70 हजार रुपये करीब दस दिन पहले ले चुका था। इसके बाद शेष 30 हजार रुपये आज देने के लिए कहा गया। जैसे ही असिस्टेंट रजिस्ट्रार ऋषि महाजन को 30 हजार रुपये दिए गए, पहले से जाल बिछाए बैठी एसीबी टीम ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि दो-तीन वर्ष पूर्व पाड़ला पैक्स में करीब 10 युवाओं की भर्ती की गई थी, जिनसे कथित रूप से दो-दो लाख रुपये लिए गए थे। इस पूरे घटनाक्रम से भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी अन्य युवक से भी इस प्रकार की अवैध वसूली की गई है तो वे आगे आकर शिकायत दर्ज कराएं।
इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन और सहकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल माना जा रहा है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 4 0
Total Users : 291140
Total views : 493320

शहर चुनें