October 12, 2026 12:33 pm

October 12, 2026 12:33 pm

आरोही स्कूल ग्योंग में “एक हस्ताक्षर, साइबर सुरक्षा के नाम” अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प

कैथल। जिले के ग्योंग स्थित आरोही स्कूल में “एक हस्ताक्षर, साइबर सुरक्षा के नाम” अभियान के तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षकों और कक्षा 6 से 8 तक के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
पोस्टर के माध्यम से दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला ने साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान की जानकारी देकर की। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता पोस्टर तैयार किया गया है, जिसमें डिजिटल सुरक्षा को हमारी सामूहिक जिम्मेदारी बताया गया है।
पोस्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरणों का सुरक्षित उपयोग, अच्छी और बुरी ऑनलाइन आदतों के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल ई-हैंडबुक डाउनलोड करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई, ताकि विद्यार्थी घर पर भी साइबर सुरक्षा संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।


एसपी कैथल ने की अभियान की शुरुआत
डॉ. चावला ने बताया कि इस हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत उपासना, पुलिस अधीक्षक कैथल द्वारा अपने कार्यालय में हस्ताक्षर कर की गई। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों में भी वृद्धि हो रही है, ऐसे में विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए।
सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करना उद्देश्य
डॉ. विजय चावला ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करना तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना है।
“साइबर सुरक्षा का लें संकल्प, डिजिटल भारत बने सशक्त!” के संदेश के साथ सभी उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।

सभी ने किए हस्ताक्षर
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा के समर्थन में अपने-अपने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कुलदीप, डॉ. सुनीता, डॉ. रीना, डॉ. प्रोमिला, रीना, कुसुम, दीपिका, अश्वनी कुमार, सरिता, अमन, पूजा, रेनू सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 4 2
Total Users : 429142
Total views : 684348

शहर चुनें