August 5, 2026 10:01 am

August 5, 2026 10:01 am

होली पर चंडीगढ़ पुलिस का कड़ा पहरा, 1150 से अधिक जवान तैनात हूलड़बाजी, रैश ड्राइविंग और छेड़छाड़ पर रहेगी जीरो टॉलरेंस नीति

हूलड़बाजी, रैश ड्राइविंग और छेड़छाड़ पर रहेगी जीरो टॉलरेंस नीति
चंडीगढ़, 03 मार्च 2026। होली पर्व 4 मार्च 2026 को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए Chandigarh Police ने व्यापक कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पुलिस प्रशासन ने शहर भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए लगभग 1150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। इनमें 8 गजेटेड अधिकारी (GOs), 33 थाना प्रभारी/इंस्पेक्टर, 14 पुलिस पोस्ट प्रभारी तथा बड़ी संख्या में एनजीओ, अन्य रैंक के अधिकारी और जवान शामिल हैं।

सुबह 8 बजे से सड़कों पर उतरेगा पुलिस बल
4 मार्च को सुबह 8:00 बजे से ही शहर के सभी प्रमुख बाजारों, सेक्टरों, कॉलोनियों, गांवों, गर्ल्स हॉस्टल, पीजी, मॉल्स और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में आंतरिक नाके (इंटरनल नाकाबंदी) लगाए जाएंगे।

हूलड़बाजी और रैश ड्राइविंग पर सख्ती
पुलिस का विशेष फोकस हूलड़बाजी, तेज रफ्तार वाहन चलाने और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर रहेगा। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान के साथ-साथ गंभीर मामलों में वाहनों को जब्त (इंपाउंड) भी किया जाएगा।
गर्ल्स हॉस्टल और पीजी क्षेत्रों में महिला पुलिस तैनात
जिन क्षेत्रों में गर्ल्स हॉस्टल और पीजी स्थित हैं, वहां विशेष रूप से महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ किसी भी अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

PCR और पेट्रोलिंग बढ़ाई गई
शहर में पर्याप्त पीसीआर और ट्रैफिक टीमों की तैनाती की गई है। बाजारों और कॉलोनी क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे होली का त्योहार शालीनता और भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 7 0 2
Total Users : 382702
Total views : 622144

शहर चुनें