चंडीगढ़: हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में मुकाबला रोचक हो गया है। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष Satish Nandal ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे अब इन दोनों सीटों के लिए चुनाव होने की पूरी संभावना बन गई है।
दरअसल, भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा से रिक्त हो रही दो राज्यसभा सीटों को भरने के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई है। भाजपा ने करनाल से पूर्व सांसद Sanjay Bhatia को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखने वाले और हरियाणा सिविल सचिवालय से ग्रुप-बी प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त Karmveer Singh Bodh को प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी Pankaj Agarwal के समक्ष दाखिल किया।
नामांकन की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित है। मतदान 16 मार्च को कराया जाएगा।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट और चुनावी मामलों के जानकार Hemant Kumar ने बताया कि यदि केवल भाजपा और कांग्रेस के एक-एक उम्मीदवार ही मैदान में रहते, तो मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि Representation of the People Act, 1951 की धारा 53(2) के अनुसार यदि उम्मीदवारों की संख्या रिक्त सीटों के बराबर हो तो सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा सकता है।
हालांकि अब Satish Nandal के तीसरे उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने से चुनाव होना लगभग तय माना जा रहा है। यदि उनका नामांकन सही पाया जाता है और वे 9 मार्च तक उम्मीदवारी वापस नहीं लेते, तो 16 मार्च को मतदान होगा। ऐसी स्थिति में क्रॉस-वोटिंग की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
विशेषज्ञों के अनुसार 90 सदस्यीय Haryana Legislative Assembly में किसी भी उम्मीदवार की जीत के लिए कम से कम 31 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। वर्तमान में कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं, जिससे उसके उम्मीदवार की जीत आसान दिखाई देती है। वहीं भाजपा के पास 48 विधायक हैं, जिनमें से 31 वोट देने के बाद भी उसके पास 17 अतिरिक्त वोट बचते हैं। इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन भाजपा को बताया जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि आगामी दिनों में राजनीतिक समीकरण बदलते हैं या क्रॉस-वोटिंग होती है तो मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।
वर्तमान में हरियाणा से राज्यसभा की पांच सीटों में से चार पर भाजपा का कब्जा है, जबकि एक सांसद निर्दलीय हैं। भाजपा सांसद Ramchandra Jangra और Kiran Choudhry का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। जबकि भाजपा सांसद Rekha Sharma का कार्यकाल अगस्त 2028 और Subhash Barala का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक है। हरियाणा से निर्दलीय राज्यसभा सांसद Kartikeya Sharma का कार्यकाल भी अगस्त 2028 तक है।
आगामी चुनाव में चुने जाने वाले दोनों नए सांसदों का कार्यकाल 10 अप्रैल 2026 से 9 अप्रैल 2032 तक रहेगा।











Total Users : 291433
Total views : 493777