April 5, 2026 12:40 pm

April 5, 2026 12:40 pm

स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ का असामयिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ तथा जिला जींद के सफीदों क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाली 7 महिलाओं के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ ने देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया। उनका असामयिक निधन पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में योगदान देने वाले वीर सैनिकों का त्याग और बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।

साथ ही मुख्यमंत्री ने जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में हुए हादसे में 7 महिलाओं की मृत्यु पर भी गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना है, जिसने पूरे प्रदेश को शोकाकुल कर दिया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर हरविंदर कल्याण, अध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा ने भी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। वहीं विधायक बी बी बत्रा ने अपनी पार्टी की ओर से शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

सदन में सभी दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 3 9
Total Users : 291139
Total views : 493319

शहर चुनें