April 5, 2026 12:41 pm

April 5, 2026 12:41 pm

MC चंडीगढ़ के ₹108 करोड़ FD घोटाले की CBI जांच की मांग, AAP नेता प्रेम गर्ग ने उठाए कई सवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग ने चंडीगढ़ नगर निगम में सामने आए करीब ₹108 करोड़ के कथित फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) घोटाले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता बताया है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रेम गर्ग ने कहा कि नगर निगम के सार्वजनिक धन को IDFC First Bank जैसे निजी बैंक में जमा किए जाने पर कई सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सरकारी संस्थाओं के बड़े फंड State Bank of India या Punjab National Bank जैसे राष्ट्रीयकृत बैंकों में रखे जाते हैं, जिन्हें अधिक सुरक्षित माना जाता है।
उन्होंने प्रशासन से पूछा कि निजी बैंक में यह खाता किसकी अनुमति से खोला गया और किन अधिकारियों के निर्देश पर इतनी बड़ी राशि वहां जमा करवाई गई।
प्रेम गर्ग ने नगर निगम अधिकारियों के उस दावे पर भी सवाल उठाया जिसमें कहा गया है कि बैंक ने पूरी राशि वापस कर दी है। उनके अनुसार यह दावा भ्रामक हो सकता है, क्योंकि यह राशि संभवतः कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक लियन (Lien) के तहत रह सकती है और अदालत या सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना इसे जारी नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में यह धन व्यवहारिक रूप से अभी भी अवरुद्ध है और सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं माना जा सकता।
उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कई मामलों में भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पेड पार्किंग घोटाला, CITCO के फर्जी बैंक गारंटी मामला और रेहड़ी-फड़ी वालों से प्रवर्तन कर्मचारियों द्वारा कथित अवैध वसूली जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि इन प्रकरणों में भी दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई।
प्रेम गर्ग ने कहा,
“चंडीगढ़ की जनता पारदर्शिता और जवाबदेही की हकदार है। सार्वजनिक धन का इस प्रकार दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।”
उन्होंने मांग की कि:
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच CBI से कराई जाए।
धन के दुरुपयोग में शामिल सभी अधिकारियों और व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।
जिन खातों में राशि स्थानांतरित हुई है, उनसे जुड़े जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
नगर निगम की सभी जमा राशियों और वित्तीय लेन-देन का समग्र ऑडिट कराया जाए।
प्रेम गर्ग ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और जब तक सार्वजनिक धन की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती तथा दोषियों को कानून के दायरे में नहीं लाया जाता, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 4 0
Total Users : 291140
Total views : 493320

शहर चुनें