October 13, 2026 3:38 pm

October 13, 2026 3:38 pm

MC चंडीगढ़ में FD घोटाले के बाद एक्शन, लंबे समय से जमे कर्मचारियों के तबादले

चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ में सामने आए एफडी घोटाले के बाद प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। लंबे समय से एक ही सीट पर जमे कर्मचारियों को हटाने की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को इंजीनियरिंग विंग में कई कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए।

मुख्य अभियंता इंजीनियर सी.बी. ओझा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आधार पर यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें सीनियर असिस्टेंट परविंदर कौर, सीनियर असिस्टेंट सुनीता रानी, सीनियर असिस्टेंट दीपक जैन, क्लर्क कमल पुंडीर, क्लर्क वरुण, क्लर्क (कॉन्ट्रैक्ट) दीपक, क्लर्क (कॉन्ट्रैक्ट) पंकज, डीईओ पूजा और डीईओ सुमन शामिल हैं।

आदेश के अनुसार

परविंदर कौर को SE (B&R) एस्टैब्लिशमेंट से SE (B&R) वर्क एंड बजट में भेजा गया है।

सुनीता रानी को SE (B&R) वर्क एंड बजट से SE (B&R) एस्टैब्लिशमेंट में स्थानांतरित किया गया है।

दीपक जैन को EER-1 से EER-3 में ट्रांसफर किया गया है और उन्हें EER-1 का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

कमल पुंडीर को EER-2 से EER-1 और वरुण को EER-1 से EER-2 में भेजा गया है।

कॉन्ट्रैक्ट क्लर्क दीपक को EER-3 से SDER-2 और पंकज को SDER-2 से EER-3 में ट्रांसफर किया गया है।

पूजा (DEO) को SE (B&R) से SDER-10 और सुमन (DEO) को SDER-10 से SE (B&R) कार्यालय में लगाया गया है।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर कार्यालयों के सुचारू संचालन के लिए किए गए हैं और इससे कर्मचारियों के वेतन, वरिष्ठता या सेवा शर्तों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों को अलग से रिलीविंग ऑर्डर की जरूरत नहीं होगी और उन्हें तुरंत नई पोस्टिंग पर जॉइन करना होगा।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 5 8 1
Total Users : 429581
Total views : 684969

शहर चुनें