April 5, 2026 6:16 am

April 5, 2026 6:16 am

पंचकूला में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

पंचकूला। जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की घबराहट की जरूरत नहीं है। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक जतिन मित्तल ने बताया कि पंचकूला जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, वहीं गैस एजेंसियों के पास भी घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैला रहे हैं कि पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान–इज़राइल संघर्ष के कारण तेल और गैस की कमी हो सकती है, जबकि फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और तेल कंपनियों के अधिकारियों से नियमित संपर्क में है।
सोशल मीडिया अफवाहों से बचने की अपील
जतिन मित्तल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल, डीजल या गैस सिलेंडर लें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से पेट्रोल, डीजल या गैस सिलेंडरों का भंडारण करना न केवल गलत है बल्कि इससे अन्य लोगों को परेशानी हो सकती है।

गैस बुकिंग में देरी का कारण बताया
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुकिंग में देरी का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण गैस कंपनियों द्वारा लागू 21 से 25 दिनों की लॉक प्रक्रिया है, जिसके तहत एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद अगली बुकिंग के लिए निर्धारित समय का इंतजार करना होता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल तकनीकी प्रक्रिया है और गैस की सप्लाई में किसी प्रकार की कमी नहीं है।
प्रशासन ने की जिम्मेदारी निभाने की अपील
अधिकारियों ने कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराहट में आकर अतिरिक्त ईंधन या गैस सिलेंडर जमा न करें और जिम्मेदार नागरिक के रूप में जरूरत के अनुसार ही संसाधनों का उपयोग करें।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि यदि किसी प्रकार की स्थिति बनती है तो जनता को समय रहते सूचित किया जाएगा।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

2 9 0 9 8 2
Total Users : 290982
Total views : 493101

शहर चुनें