April 5, 2026 6:19 am

April 5, 2026 6:19 am

मोहाली में फायरिंग मामले का खुलासा: गैंगस्टर के इशारे पर गोलीबारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

मोहाली: मोहाली पुलिस ने सेक्टर-89 में हुई सनसनीखेज गोलीबारी और फिरौती मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर प्रिंस ठिकरीवाल और उसके साथी भावजोत सिंह उर्फ भावी के आदेश पर की गई फायरिंग की घटना से जुड़ी है।
जिला एसएएस नगर के पुलिस अधीक्षक (जांच) सौरभ जिंदल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस  के निर्देशों पर पुलिस टीम ने इस मामले में आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

17/18 फरवरी की रात हुई थी फायरिंग
पुलिस के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को सेक्टर-89 निवासी गुरजोत सिंह के बयान पर सोहाना थाना में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार 17/18 फरवरी की रात को उनके घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज जी-वैगन पर गोलियां चलाई गई थीं।
हमलावरों ने फायरिंग का वीडियो बनाकर गुरजोत सिंह को भेजा और उनसे 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों की ओर से 5 करोड़ रुपये तक की मांग किए जाने की बात सामने आई थी।
तकनीकी और मानव स्रोतों से पकड़े गए आरोपी
इस मामले की जांच के लिए एसएसपी के निर्देश पर सीआईए स्टाफ को जिम्मेदारी दी गई। पुलिस ने तकनीकी जांच और मानव स्रोतों की मदद से तीनों आरोपियों की पहचान कर अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी
ऋषभ (28) पुत्र राकेश पुरी, निवासी खन्ना, जिला लुधियाना – 6 मार्च को खन्ना से गिरफ्तार।
सुखविंदर सिंह उर्फ सुख (29) पुत्र बलजिंदर सिंह, निवासी गांव इकलाहा, थाना सदर खन्ना – 9 मार्च को आनंदपुर साहिब से गिरफ्तार।
सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सुखु (19) पुत्र मलकीत सिंह, निवासी गांव जरगरी, थाना पायल, जिला लुधियाना – 9 मार्च को गांव जरगरी से गिरफ्तार।
पुलिस के अनुसार, ऋषभ के खिलाफ पहले से बलात्कार और आईटी एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं, जबकि सुखविंदर सिंह पर मारपीट के दो केस दर्ज हैं। सुखमनप्रीत के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं था।

मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल  जो साहनेवाल थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी
आईफोन-12 मिनी, जिसमें गोलीबारी का वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, बरामद किया है।
11 गोलियां चलाई थीं
पूछताछ में सामने आया कि घटना के दौरान ऋषभ मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि पीछे बैठे सुखमनप्रीत सिंह ने 11 राउंड फायरिंग की थी। आरोपी सुखविंदर सिंह और ऋषभ अपने अन्य साथियों के साथ गैंगस्टर प्रिंस ठिकरीवाल के कहने पर मध्य प्रदेश से हथियार और गोला-बारूद लेकर आए थे।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जाएंगे।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

2 9 0 9 8 2
Total Users : 290982
Total views : 493101

शहर चुनें