August 5, 2026 8:38 am

August 5, 2026 8:38 am

PANCHKULA: शीतलहर व सर्दी से बचाव के लिए बरतें विशेष सावधानी- उपायुक्त

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पंचकूला द्वारा जारी एडवाइजरी की करें पालना : सतपाल शर्मा

पंचकूला, 4 जनवरी -उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पंचकूला के अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया की प्राधिकरण द्वारा सरकार के निर्देशानुसार शीत लहर / ठंड से बचाव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।
उपायुक्त ने आम नागरिकों से शीतलहर व सर्दी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि इन दिनों शीतलहर चल रही है। इसी के मद्देनजर हम सावधानी बरतकर शीत घात से बच सकते हैं। शीतलहर से बचाव के लिए सावधानियों की पालना जरूर करें।

क्या करे (Do’s)
उन्होंने बताया की मौसम संबंधी जानकारी के लिए रेडियो, टीवी और समाचार पत्र देखें/सुनें। यथासंभव घर के अंदर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें। भारी कपड़ों की एक परत के बजाय हल्के, ढीले और ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनें। बाहर निकलते समय सिर, चेहरा, हाथ और पैरों को ढक कर रखें। शरीर में ऊष्मा बनाए रखने के लिए पौष्टिक भोजन लें, विटामिन-C युक्त फल एवं सब्ज़ियों का सेवन करें। शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थ पिएँ। अपने शरीर को सूखा रखें, गीले कपड़े तुरंत बदलें। बुज़ुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।

क्या न करें (Don’ts)
उपयुक्त ने बताया की शराब का सेवन न करें, यह शरीर का तापमान कम करती है। लंबे समय तक ठंड के संपर्क में न रहें। कंपकंपी को नज़रअंदाज़ न करें, यह शरीर के ठंड से प्रभावित होने का प्रारंभिक संकेत है।

हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान कम होने) की स्थिति में तुरंत कदम उठाए
उन्होंने बताया की हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान कम होने) की स्थिति में तुरंत कदम उठाए ।प्रभावित व्यक्ति को तुरंत गर्म स्थान पर ले जाएँ। गीले कपड़े हटाकर सूखे कपड़े या कंबल से ढकें। कंबल/चादर से शरीर को गर्म करें और गर्म पेय दें। स्थिति बिगड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। उपायुक्त ने बताया की आपातकालीन स्थिति में 112 डायल करें। पशुओं के लिए विशेष सावधानियाँ बरते । ठंड में पालतू जानवरों को सुरक्षित व गर्म स्थान पर रखें। बीमार होने पर पशु चिकित्सक से संपर्क करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 6 6 4
Total Users : 382664
Total views : 622094

शहर चुनें