July 13, 2026 9:34 am

July 13, 2026 9:34 am

चंडीगढ़: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले, पूरी लिस्ट

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 21 आईएएस (IAS) और 42 एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां कर दी हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जारी आदेशों के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को महत्वपूर्ण जिलों और विभागों में नई तैनाती दी गई है।
मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:
आईएएस अधिकारी अमित कुमार अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है।
आईएएस गीता भारती को हिसार मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
आईएएस रवि प्रकाश गुप्ता को शहरी संपदा विभाग का सचिव और गुरुग्राम मंडल का आयुक्त बनाया गया है।
आईएएस नरहरि सिंह बांगड़ को कंफेड (CONFED) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
आईएएस सत्येंद्र दुहान को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक और अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
आईएएस सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज का निदेशक और आयुष्मान भारत हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का सीईओ नियुक्त किया गया है।
आईएएस वंदना डिसोदिया को गृह विभाग (होम-I व II) में अतिरिक्त सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की एमडी बनाया गया है।
आईएएस जयदीप कुमार को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।
आईएएस लक्षित सरीन को हांसी में एडीसी-cum-डीसीआरआईओ और जिला नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार द्वारा किए गए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ और विभागों में भी फेरबदल संभव है, जिससे शासन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Loading Viewer...

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 7 1 5 3
Total Users : 367153
Total views : 600924

शहर चुनें