October 13, 2026 5:17 pm

October 13, 2026 5:17 pm

ब्रेकिंग न्यूज़: कोटक महिंद्रा बैंक एफडी घोटाले में बड़ा खुलासा, रिलेशनशिप प्रबंधक दिलीप कुमार राघव गिरफ्तार

पंचकूला। पंचकूला में सामने आए बहुचर्चित कोटक महिंद्रा बैंक एफडी घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हैए बताया कि इस मामले में आरोपी दिलीप कुमार राघव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी घटना के समय Kotak Mahindra Bank में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात था।
जांच एजेंसियों के अनुसार, दिलीप कुमार राघव पर आरोप है कि उसने मुख्य आरोपियों के साथ साजिश रचते हुए नगर निगम पंचकूला (MC Panchkula) को फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) से संबंधित झूठी और भ्रामक रिपोर्टें भेजीं। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये के लेनदेन में गड़बड़ी की गई, जिससे सरकारी धन को भारी नुकसान पहुंचा।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने बैंकिंग प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करते हुए दस्तावेजों में हेरफेर किया और रिकॉर्ड को इस तरह प्रस्तुत किया कि नगर निगम को वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल सके। पुलिस को शक है कि इस पूरे घोटाले में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये कथित रूप से गायब होने के इस मामले ने प्रशासनिक और बैंकिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस घोटाले के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 6 1 7
Total Users : 429617
Total views : 685024

शहर चुनें