October 13, 2026 4:27 pm

October 13, 2026 4:27 pm

PANCHKULA: नवनिर्वाचित टीम संग गोष्ठी में हुआ ‘प्रकृति चाँद और कवि’ पुस्तक का विमोचन

पंचकूला। आर्ट एंड लिटरेरी ज़ोन की मासिक गोष्ठी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।आए हुए अतिथियों का स्वागत कार्यकारिणी सदस्य सुनील मिनोचा ने उत्साह से किया। माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात सरस्वती वंदना कमलेश गेरा द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन ज़ोन की अध्यक्षा डॉ. नीरू मित्तल नीर ने कुशलतापूर्वक किया। इसमें 45 सदस्यों ने गीत, कविता, ग़ज़ल और नाटिका द्वारा समां बांध दिया। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन काउंसिल टीम के नवनिर्वाचित प्रधान अशोक गुप्ता , उपप्रधान शामलाल मित्तल, मुख्य सचिव अविनाश मेहता, सचिव एच सी गेरा, वित्त सचिव जयपाल गर्ग को सुन्दर फूलों से सजे फूलदान देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए अशोक गुप्ता ने कहा कि काउंसिल के सदस्यों ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसको पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा। अविनाश मेहता, जयपाल गर्ग और एच सी गेरा ने भी काउंसिल के सदस्यों की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया।
सुनील मिनोचा जी की पुस्तक ‘प्रकृति, चाँद और कवि’ का भव्य विमोचन हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए अखिल भारतीय साहित्य परिषद की उपाध्यक्ष संतोष गर्ग ने उनके कवित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। नीरू मित्तल ने उनकी कविताओं में विषयों की विविधता को रेखांकित किया। कार्यकारिणी सदस्या रेणु अब्बी रेणु तथा सुरेंद्र सेठी ने भी उनकी कविताओं पर अपने विचार रखे। सभी ने सुनील मिनोचा को बधाई दी।

अनिमेष गोयल ने अपनी कविता ‘धैर्य ने मुझसे कहा’ बी एम अग्रवाल ने ‘सब दूसरे से नागरिक भावनाओं की अपेक्षा’ जयपाल सोढ़ा ने ‘मयकदे से बच निकलता हूँ’ विजय सचदेवा ने ‘दूध और चाय की शादी’ राज ढींगरा ने ‘सतगुरु मेरे नाल’ एम एल ढांढ ने ‘नीले गगन के तले’ और सूक्ष्म अग्रवाल ने ‘शुक्रगुजार हूँ तेरा’ रचनाएँ प्रस्तुत कर गोष्ठी में जान डाल दी।
संतोष गर्ग, निर्मल कालिया और अनीता मेहंदीरत्ता ने ‘लालच बुरी बला है’ लघु नाटिका प्रस्तुत कर सकारात्मक सन्देश दिया। अचला डिंगले ने ‘जीवन एक रंग रंगमंच है’ वलिंदर गुगनेजा ने भजन और आर सी शर्मा ने मीरा के पद गाकर भावविभोर कर दिया। कमलेश गेरा ने ‘बचपन का गाँव’ जसविंदर ने भगत सिंह पर कविता और दीपा भल्ला ने ‘खामोशियाँ कुछ कहती हैं’ सरोज चोपड़ा ने ‘छंद में कर रही कामना’ और प्रोमिला गोयल ने ‘तंबोला है गेम न्यारी’ सुनाकर चार चाँद लगा दिये। रविंद्र मित्तल ने ‘हृदय में फूटता तेरा ही प्यार’ चरणजीत सिंह ने ‘चाँद सी महबूबा हो’ और सुशील चोपड़ा ने मोनोएक्टिंग करके गुदगुदाया। इस अवसर पर सरोज मिनोचा, सुनीता अरोड़ा, आर एस भल्ला, प्रेम ढींगरा, शमा अग्रवाल, उमा शर्मा, किरण गुप्ता, नीरू मदान और एसपी शर्मा की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। सदस्यों के जन्मदिन और शादी की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में केक काटा गया। खान पी का आयोजन सुनील मिनोचा ने किया।अंत में रेणु अब्बी ने सभी का धन्यवाद किया। गोष्ठी मनोरंजक और उत्साहवर्धक रही और वरिष्ठ नागरिकों ने इसका भरपूर आनंद लिया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 5 8 8
Total Users : 429588
Total views : 684978

शहर चुनें