September 21, 2026 5:18 am

September 21, 2026 5:18 am

रेवाड़ी की हाईटेक जेल से दो बंदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

ऑनलाइन ठगी के आरोपी थे दोनों बंदी, शाम की गिनती में खुला मामला; जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
रेवाड़ी, 28 मार्च: हरियाणा के रेवाड़ी जिले की हाईटेक जेल से दो बंदियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के सामने आते ही जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फरार हुए दोनों बंदी ऑनलाइन ठगी के मामलों में आरोपी बताए जा रहे हैं और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जेल कर्मी मुस्ताक अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मार्च को उनके पास जेल का कार्यभार था। शाम के समय जब बंदियों की गिनती की गई, तो दो कैदी कम पाए गए। इसके बाद तुरंत जांच शुरू की गई, जिसमें पता चला कि 22 वर्षीय फैजान (रामपुरा, यूपी) और 21 वर्षीय जाहिद (इटावा, यूपी) जेल से फरार हो चुके हैं।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बंदियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
जेल अधीक्षक पर उठे सवाल
इस पूरे मामले में जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, मीडिया के सवालों से बचते हुए वे इस मामले पर स्पष्ट जवाब देने से कतराते नजर आ रहे हैं।
हाईटेक जेल की सुरक्षा पर सवाल
गौरतलब है कि रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी स्थित इस जेल को प्रदेश की हाईटेक जेलों में शामिल किया जाता है। इसका उद्घाटन हाल ही में किया गया था और इसमें आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था होने का दावा किया गया था। बावजूद इसके दिनदहाड़े दो बंदियों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।
इस घटना के बाद न केवल जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि प्रदेश की अन्य जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस और प्रशासन के लिए अब फरार बंदियों को जल्द पकड़ना बड़ी चुनौती बन गया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 6 0
Total Users : 417360
Total views : 668740

शहर चुनें