September 19, 2026 11:38 pm

September 19, 2026 11:38 pm

HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनिल विज से की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हाल

अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना; आत्मीय माहौल में विकास मुद्दों पर भी चर्चा

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़, 28 मार्च: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
दोपहर के समय हुई यह मुलाकात पूरी तरह आत्मीयता और सद्भाव का प्रतीक रही। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, जनसेवा और प्रशासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनिल विज हरियाणा की राजनीति के एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। उनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि विज जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर नई ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस अवसर पर अनिल विज ने मुख्यमंत्री को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर विज परिवार के सदस्य—राजिंद्र विज, कपिल विज, गौरव विज, शुभम विज, अतुल महेंद्रू, भारती सहित अन्य परिजनों ने उनका स्वागत किया। पारिवारिक वातावरण में हुई इस मुलाकात ने आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री असीम गोयल और भाजपा नेत्री बंतो कटारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 1 7
Total Users : 416417
Total views : 667494

शहर चुनें