चौधरी बंसीलाल जी हरियाणा के विकास में हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे: श्रुति चौधरी
–
– कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने गांव गोलागढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर किए पुष्प अर्पित
–
– कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने हल्का तोशाम को दी करोड़ों रूपए की सौगात, कैरू और तोशाम ब्लॉक में किया विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
बाबूगिरी ब्यूरो
भिवानी/तोशाम, 28 मार्च। महिला एवं बाल विकास और सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार को गांव गोलागढ़ पहुंची। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि चौ. बंसीलाल और चौ. सुरेन्द्र सिंह के अधूरे सपनों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौ. बंसीलाल हरियाणा के निर्माता रहे हैं। उनके नक्शे कदम पर ही चौ. सुरेंद्र सिंह की दूरदर्शी एवं विकासपरक सोच रही। चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कृषि मंत्री के रूप में भूमि के राजस्व रिकॉर्ड को ऑनलॉइन करने का काम किया, जिसका अनुसरण करके आज पूरे देश में राजस्व रिकॉर्ड को ऑनलाइन किया जा रहा है।
श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने तोशाम में आईएमटी देकर तोशाम को बहुत बड़ी सौगात दी है, उन्होंने कहा इससे क्षेत्र के विकास को जबरदस्त गति मिलेगी।
वहीं दूसरी ओर श्रुति चौधरी ने कैरू और तोशाम में करोंड़ों रुपए की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं व आमजन को 31 मार्च को तोशाम में आयोजित होने वाले उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री माइक्रो इरिगेशन सिस्टम की तोशाम से शुरुआत करते हुए अमेरिका की तर्ज पर दक्षिणी हरियाणा के रेतीले टिब्बों में पहुंचा कर हरा – भरा करने का काम करेंगे।
गोलागढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल ने पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए। उन्होंने प्रदेशभर में नहरों व सडक़ों का जाल बिछाया। उन्होंने कहा कि 1970 में चौधरी बंसीलाल ने लिफ्ट ईरीगेशन सिस्टम लागू किया था जिससे रेतीले इलाकों में फसल लहला रही है। उन्होंने कहा कि तोशाम में 31 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित होने वाला उन्नत सिंचाई कार्यक्रम भी चौ. बंसीलाल व चौ. सुरेंद्र सिंह की किसानों को खुशहाल बनाने की सोच पर आधारित है। इस दौरान विशाल प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें देशभर की नामी लगभग 100 कंपनियों द्वारा ड्रिप ईरीगेशन पर स्टॉल लगाकर उपकरणों व सूक्ष्म सिंचाई के बारे में किसानों को जागरूक करेंगी। उन्होंने कैरू और तोशाम में लोगों को 31 मार्च को उन्नत सिंचाई कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव से विकास कार्य करवा रही है। सरकार हर वर्ग के लिए नीतियां लागू कर रही है। सरकार लोगों का जीवन स्तर उपर उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर खेत को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिले। इसके लिए नहरों और माईनरों का नव निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करने के लिए सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। महिलाओं को उनके साथ-साथ नवजात बच्चों के सही पालन-पोषण के लिए जागरूक किया जा रहा है।
शनिवार को हलका तोशाम में कार्यक्रम के दौरान श्रुति चौधरी गोलागढ़ के बाद कैरू स्थित विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर पहुंची। यहां पर उन्होंने 204.90 लाख रुपये की सिंचाई विभाग की परियोजनाएं, जिसमें चौधरी बंसीलाल चैनल पंप हाउस नंबर 3, पंप हाउस नंबर 4 और पंप हाउस नंबर 5 के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया। जनस्वास्थ अभियांत्रिकी विभाग की लगभग 102 लाख रुपये के विकास कार्य जनता को सौंपे। इसी प्रकार से उन्होंने कैरू ब्लॉक में पंचायत विभाग द्वारा 21 गांवों में लगभग 32 करोड़ रुपए रुपये की धनराशि की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। एमजीवीवाई, एचआरडीएफ,डिस्टेंशनग्रांट, एमपी लैंड, डीप्लान, और वीएएनजीवाई स्कीमों के तहत 21 गांवों में भानगढ़, ढांगर, धारवानबास, ढाबढाणी, गोलागढ़, इन्दीवाली, जीतवानबास, जूई कलां, कैरू, खेरपुरा, कुसुंबी, लहलाना, लालावास, लेघा भानान, लेघा हेतवान, लोहानी, मानसरबास, पोकर वास, शिमलीवास, सुंगरपुर व टिटानी आदि गांवों के विकास कार्य शामिल हैं।
कैरू के बाद श्रुति चौधरी ने तोशाम रेस्ट हाउस में तोशाम ब्लॉक के गांव रिवासा, बजीना, बिड़ौला, अलखपुरा, भारीवास, दुल्हेड़ी, पटौदी कलां, संडवा, तोशाम, पिजोखरा बागानवाला, छप्पार जोगीयान व ढाणी माहू में 564.97 लाख रुपये की लागत से विभिन्न 17 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।
इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, एसई दिनेश राठी, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, ठाकुर अमर सिंह हालुवास, दिलबाग निमड़ी, कृष्ण लेगा, पीआरओ वासु शर्मा सुभाष बापोड़ा, अमित बापोड़ा,जयपाल चेयरमैन, अजय पंघाल, अक्षय भारीवास, सुंदर पाल तंवर, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष, अक्षय सारसर,जय सिंह, रणबीर सरपंच, जयप्रकाश सरपंच, चंद्रभान सरपंच, सुतनाम सरपंच,
मण्डल अध्यक्ष सतीश वर्मा,जगत कौशिक, कुलदीप महला, पूर्व चेयरमैन सुखबीर पंघाल, राजकुमार जांगड़ा, वाइस चेयरमैन सचिन, सज्जन सडवा, कुलदीप बिधनोई, रामबीर बुसान, सुरेश लाठर, किरणपाल ढिल्लो,कुलबीर धायल, कृष्ण जांगड़ा सरपंच, पवन जांगड़ा, औमपाल पंघाल, जेपी हसानियां, कुलवीर, सचिन, राजबीर नंबरदार, भूपेंद्र, हेमंत टिटानी, सुनील शास्त्री, दिनेश भारद्वाज सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी,
कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि,विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी गांव खरकड़ी में पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई और अपनी तरफ से श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैरु में शहीद राजेश तंवर और खरियाबास में शहीद अमन सिंह राठौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों ढाढस बढ़ाया।











Total Users : 290985
Total views : 493104