August 30, 2026 7:34 am

August 30, 2026 7:34 am

PANCHKULA: बिना नंबर प्लेट व दस्तावेजों के बाइक चलाना पड़ा भारी, 22,500 का चालान; वाहन इंपाउंड

बाबूगिरी ब्यूरो

पंचकूला, 1 अप्रैल 2026: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस लगातार नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार की टीम ने टैंक चौक के पास औचक चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक को रोककर जांच की।
जांच में सामने आया कि चालक के पास वाहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं था। इतना ही नहीं, बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी, जो मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। पुलिस ने मौके पर ही 22,500 रुपये का चालान काटते हुए बाइक को इंपाउंड कर लिया।
सिटी ट्रैफिक एसएचओ ने बताया कि शहर में बिना दस्तावेज, बिना नंबर प्लेट, ओवरस्पीडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे वाहन चालक न केवल कानून तोड़ते हैं, बल्कि अन्य राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते हैं।
वहीं, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना दस्तावेज और नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगवाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 4 7
Total Users : 400847
Total views : 646669

शहर चुनें