September 19, 2026 11:38 pm

September 19, 2026 11:38 pm

ढाई करोड़ की लागत से अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल की लैब होगी अपग्रेड, नए टेस्टों की सुविधा बढ़ेगी: अनिल विज

चंडीगढ़, 3 अप्रैल: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने घोषणा की है कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना के तहत अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल की एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला (लैब) को करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जाएगा। इस अपग्रेडेशन के बाद मरीजों को कई नए और उन्नत टेस्टों की सुविधा उपलब्ध होगी।
मंत्री ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ मिलें। इसी दिशा में प्रयोगशाला में माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री से जुड़े आधुनिक टेस्ट जोड़े जाएंगे, जिससे मरीजों को सटीक और समय पर जांच की सुविधा मिल सकेगी।
इस संबंध में मंत्री के निर्देशों पर अम्बाला छावनी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद के ईओ देवेंद्र नरवाल, सिविल अस्पताल की पीएमओ डॉ. पूजा सहित अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। इसमें लैब को अपग्रेड करने और नई जांच सुविधाओं को शामिल करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
गौरतलब है कि मंत्री के प्रयासों से पहले ही अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 124 प्रकार के टेस्ट निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब नई सुविधाओं के जुड़ने से मरीजों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ा लाभ होगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 1 6
Total Users : 416416
Total views : 667493

शहर चुनें