June 15, 2026 4:25 pm

June 15, 2026 4:25 pm

HARYANA: ‘अभेद्य’ ऐप का बढ़ता असर: 230 डाउनलोड, हरियाणा में एक्सटॉरशन कॉल्स पर लगाम

हरियाणा पुलिस की तकनीकी पहल से जनता में बढ़ा भरोसा, कई राज्यों के लिए बना मॉडल

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 7 अप्रैल: हरियाणा पुलिस द्वारा लॉन्च किया गया ‘अभेद्य’ ऐप अब आमजन के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 6 अप्रैल 2026 तक राज्यभर में इस ऐप को 230 लोगों ने डाउनलोड किया है, जो इसकी उपयोगिता और लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। यह ऐप अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाले धमकी भरे कॉल्स और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण का एक मजबूत माध्यम बनकर उभरा है।
‘अभेद्य’ ऐप की खासियत यह है कि यह संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाले वॉयस कॉल, मैसेज, फोटो, वीडियो और वॉयस नोट को तुरंत ब्लॉक कर देता है। इतना ही नहीं, यह सामग्री यूजर तक पहुंचने से पहले ही डिलीट हो जाती है, जिससे अपराधियों के मंसूबे नाकाम हो जाते हैं। इसके चलते अब अपराधियों को स्थानीय नंबरों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे पुलिस के लिए उनकी पहचान और ट्रैकिंग आसान हो गई है।
डीजीपी अजय सिंघल का बयान
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि ‘अभेद्य’ ऐप ने देशभर में एक नया मानक स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि इस तकनीकी पहल की सफलता को देखते हुए कई अन्य राज्य भी इसी मॉडल को अपनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऐप के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय नंबरों का उपयोग कर की जाने वाली रंगदारी और ठगी के मामलों में कमी आई है। साथ ही, फर्जी कॉल्स को तुरंत ब्लॉक किए जाने से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
जिलों में दिख रहा सकारात्मक असर
हरियाणा के विभिन्न जिलों में ‘अभेद्य’ ऐप का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।
जींद और कैथल: यहां क्रमश: 26 और 22 लोगों ने ऐप डाउनलोड किया है। लोगों का कहना है कि अब व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए डराने का भय खत्म हो गया है।
झज्जर और पानीपत: झज्जर में 19 और पानीपत में 14 डाउनलोड दर्ज किए गए हैं। उपयोगकर्ताओं ने बताया कि अब वे बिना डर के अपने काम पर ध्यान दे पा रहे हैं।
भिवानी: यहां 9 लोगों ने ऐप डाउनलोड किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐप इंस्टॉल करने के बाद उन्हें कोई धमकी भरी कॉल नहीं आई।
हांसी और रोहतक: हांसी में 5 और रोहतक में 7 लोगों ने ऐप डाउनलोड किया है। लोगों ने बताया कि अब अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप कॉल्स से राहत मिली है और वे अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
कैसे काम करता है ‘अभेद्य’ ऐप
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिवास कबिराज के अनुसार, ‘अभेद्य’ एक मोबाइल-आधारित सुरक्षा प्रणाली है, जो संदिग्ध डिजिटल खतरों को उपयोगकर्ता तक पहुंचने से पहले ही रोक देती है।
यह ऐप अज्ञात अंतरराष्ट्रीय और वर्चुअल नंबरों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करता है। साथ ही चैट, वॉइस नोट, वीडियो और इमेज जैसी सामग्री को भी यूजर तक पहुंचने से पहले हटा देता है।
इस तकनीक के जरिए धमकी भरी कॉल, रंगदारी, स्टॉकिंग और साइबर धोखाधड़ी जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा रहा है। हरियाणा पुलिस का यह कदम न केवल अपराध नियंत्रण में सहायक साबित हो रहा है, बल्कि आम नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा का भरोसा भी दे रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 0 4
Total Users : 344104
Total views : 569490

शहर चुनें