August 31, 2026 8:07 am

August 31, 2026 8:07 am

पंचकूला में वाहन चोर गिरफ्तार, सब्जी मंडी से चोरी बाइक बरामद

क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया; एक साथी अब भी फरार
पंचकूला, 7 अप्रैल 2026: पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 टीम ने वाहन चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने 29 मार्च को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 मार्च की रात करीब 1:15 बजे वह सेक्टर-14 स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल अमर टैक्स रोड पर खड़ी की थी, लेकिन जब वह वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब मिली।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नितेश (23) निवासी अभयपुर, सेक्टर-9 पंचकूला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिलहाल कालका में किराए के मकान में रह रहा था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी का एक अन्य साथी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 1 3 4 4
Total Users : 401344
Total views : 647313

शहर चुनें