October 12, 2026 11:42 pm

October 12, 2026 11:42 pm

सोनीपत: घरेलू कलह ने ली जान, पत्नी पर पति की हत्या का आरोप

आशीर्वाद गार्डन में चौकीदार के रूप में कार्यरत था मृतक रामकिशन
सोनीपत: सोनीपत में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू कलह के चलते एक पत्नी द्वारा अपने ही पति की हत्या किए जाने का मामला उजागर हुआ है। घटना सोनीपत के गांव कामी रोड पर स्थित आशीर्वाद गार्डन की है, जहां मृतक अपने परिवार के साथ रह रहा था।
मृतक की पहचान रामकिशन के रूप में हुई है, जो बीते करीब एक साल से आशीर्वाद गार्डन में चौकीदार की नौकरी कर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके बाद इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सोनीपत पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों और तरीके को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
आरोपी पत्नी फरार, तलाश जारी
वारदात के बाद से आरोपी पत्नी फरार बताई जा रही है। सोनीपत पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 3 4 2
Total Users : 429342
Total views : 684627

शहर चुनें