July 23, 2026 6:02 am

July 23, 2026 6:02 am

पंचकूला में अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन भी जारी, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

मृतक कर्मियों के परिजनों को 1-1 करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग, वार्ता विफल होने के बाद आंदोलन तेज
बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 17 अप्रैल 2026: अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन, जो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित है, के आह्वान पर चल रही हड़ताल शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रही। इस दौरान पंचकूला के मुख्य दमकल केंद्र पर जिले भर के दमकल कर्मचारियों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान आनंद कुमार ने की, जबकि मंच संचालन मुकेश शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ पंचकूला के जिला अध्यक्ष ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन को मजबूती दी।
यूनियन के राज्य संगठन सचिव आनंद कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान अपनी जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मियों भविचन्द शर्मा और रणवीर सिंह के परिजनों को सरकार द्वारा एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल 2026 को हड़ताल के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयत के साथ यूनियन प्रतिनिधियों की बातचीत हुई थी, लेकिन यह वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद यूनियन ने हड़ताल को अनिश्चितकाल तक जारी रखने का फैसला लिया।
यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अग्निशमन कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों को नजरअंदाज कर रही है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 7 6 0 4 6
Total Users : 376046
Total views : 613048

शहर चुनें