September 20, 2026 4:42 am

September 20, 2026 4:42 am

PANCHKULA: रातों-रात बैटरियां चुराने वाला शातिर चोर डिटेक्टव स्टॉफ के हत्थे चढ़ा

 3 चोरीशुदा बैटरियां बरामद कर भेजा जेल
बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला/ 25 अप्रैल:- पंचकूला जिले में चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। थाना रायपुर रानी क्षेत्र में कृषि उपकरणों से बैटरियां चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने 22 अप्रैल को थाना रायपुर रानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16/17 अप्रैल की रात को उसके घेर में खड़ी जेसीपी मशीन और ट्रैक्टर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आसपास के क्षेत्रों, विशेषकर गाँव मंडपा में भी इसी प्रकार की चोरी की वारदातें हुई हैं।

डिटेक्टिव स्टॉफ इन्चार्ज निर्मल सिंह की अगुवाई में टीम ने 24 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने गाँव बधौर निवासी आरोपी दीप सिंह उर्फ हैप्पी (उम्र 27 वर्ष) को काबू कर लिया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह

आरोपी की निशानदेही पर हमारी टीम ने चोरी की गई 3 बैटरियां बरामद की हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने गाँव मंडपा से भी बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसकी निशानदेही भी करवाई गई है। मामलें में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल, आरोपी को आज को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 1 3
Total Users : 416513
Total views : 667600

शहर चुनें