August 29, 2026 11:10 am

August 29, 2026 11:10 am

PANCHKULA: सेक्टर-1 कॉलेज में डिजिटल परिवर्तन पर केंद्रित नेशनल सेमिनार का होगा आयोजन

पंचकूला 06 जनवरी 2026: पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन्स: कम्युनिकेशन, संस्कृति और समाज पर अंतर्विषयक दृष्टिकोण पर एक दिवसीय राष्ट्रीय बहुविषयक सेमिनार का आयोजन आगामी 29 जनवरी को किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय संगोष्ठी उच्चतर शिक्षा निदेशालय हरियाणा द्वारा प्रायोजित है।

संगोष्ठी का उद्देश्य डिजिटल युग में संचार, संस्कृति, समाज, राजनीति, मीडिया और तकनीक के बदलते स्वरूप पर गंभीर अकादमिक विमर्श को बढ़ावा देना है। देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के संकाय सदस्यों, शोधार्थियों, मीडिया पेशेवरों और विद्यार्थियों को इस सेमिनार में सक्रिय सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है।


कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शैलजा छाबड़ा ने कहा कि डिजिटल युग में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका केवल शिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि समकालीन सामाजिक और तकनीकी परिवर्तनों पर अकादमिक संवाद को आगे बढ़ाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने उच्चतर शिक्षा निदेशक, हरियाणा के सहयोग एवं प्रायोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
संगोष्ठी की संयोजक डॉ. चित्रा तनवर ने कहा कि यह सेमिनार संकाय सदस्यों और शोधार्थियों को डिजिटल मीडिया, संस्कृति, राजनीति और समाज से जुड़े विषयों पर अपने शोध प्रस्तुत करने का सशक्त मंच प्रदान करती है।
सह संयोजक नवीन कुमार ने कहा कि हाइब्रिड मोड में आयोजित यह सेमिनार संकाय सदस्यों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जिससे भौगोलिक सीमाओं के बिना व्यापक अकादमिक सहभागिता संभव हो सकेगी।
सेमिनार के आयोजन सचिव डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि सेमिनार के चयनित शोधपत्रों को ISBN पुस्तक/सेमिनार प्रोसीडिंग्स के रूप में प्रकाशित किया जाएगा, जिससे संकाय सदस्यों और शोधार्थियों को अकादमिक लाभ मिलेगा। सेमिनार हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा, जिसमें हरियाणा के बाहर के संकाय सदस्य, शोधार्थी एवं प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से भी भाग ले सकेंगे।
कॉलेज प्रशासन एवं आयोजन समिति देशभर के सभी संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और शिक्षाविदों से इस उच्चतर शिक्षा निदेशक, हरियाणा द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेमिनार में सक्रिय सहभागिता का आग्रह करती है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 2 8 6
Total Users : 400286
Total views : 645888

शहर चुनें