October 14, 2026 3:10 am

October 14, 2026 3:10 am

PANCHKULA NEWS: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पंचकूला पुलिस की पहल

अब साइकिल, कार-पूलिंग और बस सेवा से कम होगी तेल की खपत, सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश जारी
बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
पंचकूला/14 मई:- प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा देशभर में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के तहत पंचकूला पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल शुरू की है। बढ़ती ईंधन खपत, प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा तेल की खपत को कम करने एवं कर्मचारियों को वैकल्पिक एवं सामूहिक परिवहन अपनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी ड्यूटी पर आने-जाने के लिए यथासंभव साइकिल का उपयोग करें, ताकि ईंधन की बचत सुनिश्चित की जा सके और प्रदूषण में कमी लाई जा सके। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यालय आने-जाने में साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा ड्यूटी एवं आधिकारिक कार्यों के दौरान कार-पूलिंग व्यवस्था अपनाएं। एक ही वाहन का सामूहिक रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया है, जिससे तेल की खपत कम होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

पुलिस कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन से विभिन्न कार्यालयों एवं थाना/चौकी तक आने-जाने के लिए विशेष बस सेवा भी शुरू की गई है। यह बस प्रतिदिन सुबह 08:40 बजे पुलिस लाइन से रवाना होगी और कार्यालय पुलिस उपायुक्त, पुलिस कॉलोनी सेक्टर-5 होते हुए कार्यालय पुलिस आयुक्त तक जाएगी। वहीं शाम को वापसी के दौरान यह बस 05:20 बजे कार्यालय पुलिस आयुक्त से चलकर पुलिस कॉलोनी सेक्टर-5 एवं कार्यालय पुलिस उपायुक्त पंचकूला होते हुए पुलिस लाइन पहुंचेगी। विभाग द्वारा कर्मचारियों को आदेश दिए गए है कि वे अधिक से अधिक इस बस सेवा का उपयोग करें तथा निजी वाहनों के प्रयोग से बचें।
इसके अतिरिक्त सभी शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें तथा कर्मचारियों को ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 7 3 2
Total Users : 429732
Total views : 685189

शहर चुनें