October 13, 2026 6:58 pm

October 13, 2026 6:58 pm

CHANDIGARH NEWS: पुलिस को NDPC एक्ट मामले में बड़ी सफलता, 6.62 ग्राम हेरोइन-मिथाक्वालोन मिश्रण सहित आरोपी गिरफ्तार

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 17 मई 2026। चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.62 ग्राम हेरोइन व मिथाक्वालोन (मिक्स) बरामद किया। पुलिस ने नशा तस्करो के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत आरोपी नशा तस्कर को काबू किया। वर्ष है। आरोपी नौवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है और ऑनलाइन डिलीवरी बॉय के रूप में ब्लिंकिट में काम कर नशा तस्करी का कार्य कर रहा था। इससे पहले भी सेक्टर 49 थाना पुलिस कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है।
यह कार्रवाई यूटी की एसएसपी के निर्देशों पर, एसपी सिटी के मार्गदर्शन तथा डीएसपी साउथ गुरजीत कौर की निगरानी में की गई। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी इंस्पेक्टर शेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर-49 में एफआईआर नंबर 38 दिनांक 16 मई 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता एसआई किरण पाल ने बताया कि वह 16 मई की रात पुलिस टीम के साथ अपराध रोकथाम ड्यूटी के तहत सेक्टर-49 क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात करीब 10:05 बजे जब पुलिस टीम सेक्टर-48 मोटर मार्केट के छोटे चौक के पास पहुंची, तब एक युवक पुलिस को देखकर अचानक पीछे मुड़कर तेज़ी से जाने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी गांव जगतपुरा, जिला मोहाली, पंजाब के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.62 ग्राम हेरोइन और मिथाक्वालोन का मिश्रण बरामद हुआ। आरोपी बरामद नशीले पदार्थ को रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर थाना मालखाने में जमा करवा दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक कुमार की उम्र 20 वर्ष है। वह नौवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है और ऑनलाइन डिलीवरी बॉय के रूप में ब्लिंकिट में काम करता है। आरोपी का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 6 5 1
Total Users : 429651
Total views : 685081

शहर चुनें