August 29, 2026 2:15 pm

August 29, 2026 2:15 pm

HARYANA NEWS: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IPS और 3 HPS अधिकारियों के तबादले

ADGP, IG और DIG स्तर के अधिकारियों में व्यापक बदलाव, गुरुग्राम को मिला नया पुलिस कमिश्चर
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 18 मई 2026। हरियाणा सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IPS और 3 HPS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियां की हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार ADGP, IG और DIG स्तर के कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब शिबास कविराज को गुरुग्राम का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

Loading Viewer...


सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कई जिलों और महत्वपूर्ण शाखाओं में भी वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ अन्य विभागों में भी प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 7 3
Total Users : 400373
Total views : 646002

शहर चुनें