May 23, 2026 7:25 pm

May 23, 2026 7:25 pm

HARYANA NEWS: 10+2 के बाद ग्लोबल करियर का सुनहरा अवसर: आईएचटीएम एमडीयू में दाखिले जारी

– होटल, हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शानदार मौका
 
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़ , 18 मई- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम ) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए होटल एवं पर्यटन प्रबंधन के विभिन्न स्नातक तथा पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कला, वाणिज्य और विज्ञान किसी भी संकाय से 10+2 उत्तीर्ण विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए 26  मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि आईएचटीएम देश के अग्रणी संस्थानों में शामिल है और यहां उद्योग आधारित आधुनिक शिक्षा के साथ वैश्विक करियर अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान का बीबीए (हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विस मैनेजमेंट) अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम भारत में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जिसमें विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिष्ठित होटल समूहों एवं क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब जैसे संस्थानों में दो वर्षों का इंडस्ट्री एक्सपोजर मिलता है। इस दौरान विद्यार्थियों को लगभग ₹10,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाता है, जिससे उन्हें करीब ₹2.40 लाख तक का आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।

उन्होंने बताया कि एआईसीटीई से स्वीकृत बीएचएमसीटी (बैचलर ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी ) तथा 5 वर्षीय एकीकृत एमएचएमसीटी पाठ्यक्रम भी विद्यार्थियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। वहीं बीटीटीएम (बैचलर ऑफ़ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट)  पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को पर्यटन, ट्रैवल, एयरलाइंस, इवेंट्स एवं ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने के व्यापक अवसर प्रदान करता है।

इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट (https://www.mdu.ac.in) अथवा ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निदेशक कार्यालय आईएचटीएम के दूरभाष नंबर 94163-50585 या 999-201-5656 पर संपर्क कर सकते हैं। विद्यार्थी एवं अभिभावक एमडीयू परिसर स्थित आईएचटीएम संस्थान का दौरा भी कर सकते हैं।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 3 5
Total Users : 323535
Total views : 540241

शहर चुनें