September 20, 2026 1:45 am

September 20, 2026 1:45 am

सतर्कता ब्यूरो रोहतक की बड़ी कार्रवाई: नगर पालिका खरखौदा का पटवारी रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार

रोहतक, 7 जनवरी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने आज महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नगर पालिका खरखौदा में तैनात पटवारी (उम्र 32 वर्ष), निवासी लाठ, जिला सोनीपत को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को ब्यूरो कार्यालय रोहतक से हिरासत में लिया गया।

मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति ने ब्यूरो में शिकायत दी थी कि उसका खरखौदा क्षेत्र में स्थित 280 वर्ग गज का प्लॉट है, जिस पर चारदिवारी और एक कमरा बना हुआ है। आरोपी पटवारी अचानक उक्त स्थान पर पहुंचा और निर्माण को अवैध बताते हुए नगर पालिका कार्यालय में मिलने के लिए कहा। बाद में मुलाकात के दौरान आरोपी ने मकान गिराने का भय दिखाकर 40,000 रुपये की अवैध मांग की। तस्दीक के दौरान आरोप सही पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया।
अनुसंधान के दौरान पर्याप्त साक्ष्य सामने आने पर आरोपी पटवारी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। उसे 08 जनवरी 2026 को सोनीपत की अदालत में पेश किया जाएगा।
एसीबी रोहतक रेंज के पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और रिश्वतखोरी में संलिप्त पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 7 1
Total Users : 416471
Total views : 667553

शहर चुनें