June 5, 2026 8:34 am

June 5, 2026 8:34 am

भाषा, संवाद और रचनात्मकता का संगम: आरोही स्कूल ग्योंग में भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का भव्य शुभारंभ

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

कैथल, 26 मई।कैथल जिले के आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ग्योंग में आज भारतीय भाषा समर कैंप भारतीय भाषा समर कैंप के प्रथम दिवस का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कैंप के नोडल हिंदी प्राध्यापक डॉ विजय चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कैंप भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषाई दक्षता, संवाद कौशल एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। प्रथम दिवस की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे विद्यार्थियों के अभिवादन और स्वागत से हुई। विद्यार्थियों ने अपना-अपना परिचय दिया और घर पर बड़ों का या मेहमान का अभिवादन कैसे करते हैं के के बारे में विस्तार अपनी-अपनी भाषा में विस्तार से बताया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न भाषायी खेल गतिविधियों के माध्यम से एक-दूसरे से परिचय किया और संवाद कौशल को विकसित किया।

भाषा-खेल जैसे पासे के खेल व कार्ड के खेल की गतिविधियों ने विद्यार्थियों में टीमवर्क एवं भाषा के प्रति रुचि को बढ़ाया। विद्यार्थियों ने अभिवादन के विभिन्न रूपों को ध्यान में रखते हुए कार्ड तैयार किए और तोरण भी बनाया। इस अवसर पर भारतीय 22 भाषाओं का वृक्ष तैयार किया और विभिन्न भाषायी पोस्टर भी तैयार किए। अंत में आयोजित रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने “माय नेम, माय लैंग्वेज” विषय पर रंगों, चित्रों एवं कहानियों के माध्यम से अपनी-अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

डॉ चावला ने बताया कि प्रथम दिवस पूर्णतः उत्साह, सीखने एवं रचनात्मकता से परिपूर्ण रहा। ऐसे समर कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर हीरा सिंह,डॉ विजय कुमार चावला ,डॉ जसबीर कौर,विनोद कुमार,क्लस्टर ग्योंग से बिंदु तथा शिल्पा व विद्यार्थी मौजूद रहे।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 3 3 3 6 4
Total Users : 333364
Total views : 554177

शहर चुनें