June 21, 2026 2:02 pm

June 21, 2026 2:02 pm

PANCHKULA में DCP कार्यालय पहुंचे स्लम एरिया के बच्चे, मिला मार्गदर्शन और प्रेरणा

पंचकूला, 07 जनवरी 2026: बच्चों को नशे से दूर रखते हुए खेल-कूद और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से  सैक्टर-6 पंचकूला स्थित सरकारी स्कूल और खड़क मंगोली के प्राइमरी स्कूल के छात्र सैक्टर-1 स्थित जिला सचिवालय में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर बच्चों में उत्साह और जोश देखने को मिला।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद पर ध्यान केंद्रित करने, मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग से बचने और अपने जीवन के लक्ष्य पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।
डीसीपी ने बताया कि स्वर्गीय  शकुंतला देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक मनोज द्वारा बच्चों को नशे की लत से दूर रखने के लिए वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्सा कस्सी, लॉन्ग जंप, रनिंग जैसे खेलों का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक प्रयास है।


बता दें कि आगामी 18 जनवरी को खड़क मंगोली में स्लम एरिया के बच्चों के लिए एक दिवसीय खेल-कूद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें डीसीपी सृष्टि गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।
इस अवसर पर एसीपी सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को मोबाइल गेम्स खेलते समय अनजाने लिंक पर क्लिक करने से होने वाले साइबर खतरों और डाटा हैक की जानकारी दी और मोबाइल के सुरक्षित और सीमित उपयोग की सलाह दी।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने ट्रस्ट और कार्यक्रम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में ऐसी संस्थाओं की जरूरत है, जो बच्चों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर उन्हें खेल-कूद और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित कर रही हैं

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 0 6 4
Total Users : 349064
Total views : 576340

शहर चुनें