June 10, 2026 2:12 pm

June 10, 2026 2:12 pm

PANCHKULA: सपने बड़े रखें, मेहनत निरंतर करें’ कश्मीरी छात्रों से संवाद में बोली DCP सृष्टि गुप्ता, यूपीएससी सफलता के दिए सरल मंत्र

पंचकूला:-हरियाणा दर्शन यात्रा के तहत कश्मीर से आए छात्र प्रतिनिधिमंडल ने पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) की तैयारी को लेकर सरल और उपयोगी सुझाव दिए।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए लक्ष्य तय करना, नियमित पढ़ाई, मेहनत और आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। उन्होंने अपनी यूपीएससी तैयारी के अनुभव बताते हुए कहा कि सही योजना, समय का सही उपयोग और सकारात्मक सोच से इस कठिन परीक्षा में भी सफलता पाई जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्तर लेखन का अभ्यास करने और रोज़ाना समसामयिक विषयों को पढ़ने की सलाह दी।
उन्होंने युवाओं से कहा कि प्रशासनिक सेवा देश और समाज की सेवा करने का अच्छा माध्यम है और युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे बढ़ना चाहिए। कश्मीरी छात्र प्रतिनिधिमंडल ने इस बातचीत को प्रेरणादायक बताया और डीसीपी सृष्टि गुप्ता का धन्यवाद किया।
युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम के तहत हरियाणा दर्शन यात्रा आयोजित की जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य कश्मीर और हरियाणा के युवाओं के बीच आपसी समझ, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। यात्रा के दौरान छात्र हरियाणा के प्रमुख ऐतिहासिक और शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करेंगे और विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे, जिससे “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 3 8 8 5 8
Total Users : 338858
Total views : 562027

शहर चुनें