August 27, 2026 11:09 pm

August 27, 2026 11:09 pm

KAITHAL NEWS: नंदकरण माजरा के विनय खटकड़ बने सेना अधिकारी, IMA देहरादून से पास आउट होकर भारतीय सेना में हुए कमीशंड

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
कैथल, 14 जून। जिला कैथल के नंदकरण माजरा गांव के होनहार युवा विनय खटकड़ ने भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून से चार वर्षों का कठिन सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया है।
लेफ्टिनेंट विनय खटकड़, रमेश चंद खटकड़ और संतोष के पुत्र हैं। रमेश खटकड़ भारतीय वायु सेना के पूर्व सैनिक हैं। इस समय कैथल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बेंक मैनेजर के पद पर कार्यरत है। विनय की माता कैथल स्थित जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। विनय खटकड़ सैनिक स्कूल कुंजपुरा के पूर्व छात्र रहे हैं और उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन तथा समर्पण के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
आईएमए देहरादून में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान विनय खटकड़ ने भारतीय सेना के अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली। इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने उनके परिजन, मित्र और शुभचिंतक भावुक नजर आए। जैसे ही उनके सेना अधिकारी बनने की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
विनय खटकड़ की सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि नंदकरण माजरा गांव, सैनिक स्कूल कुंजपुरा और पूरा कैथल जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। गांव के लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि विनय ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
गांववासियों, सामाजिक संगठनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने लेफ्टिनेंट विनय खटकड़ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन की कामना की। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए भी उत्साहित करेगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 2 3 2
Total Users : 399232
Total views : 644463

शहर चुनें