September 14, 2026 7:50 pm

September 14, 2026 7:50 pm

HARYANA NEWS: रिश्वतखोरी पर SV&ACB का शिकंजा, SDM कार्यालय रतिया में कार्यरत जूनियर प्रोग्रामर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जूनियर प्रोग्रामर ₹2,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
हिसार, 26 जून। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए फतेहाबाद जिले के एसडीएम कार्यालय, रतिया में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से कार्यरत जूनियर प्रोग्रामर योगेंद्र सिंह को ₹2,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि जॉन डीयर ट्रैक्टर एजेंसी, रतिया के ट्रेड सर्टिफिकेट के नवीनीकरण के बदले आरोपी योगेन्द्र सिंह द्वारा ₹2,500 की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के उपरांत SV&ACB यूनिट फतेहाबाद ने ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹2,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का नियमानुसार पालन किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

4 1 3 3 6 6
Total Users : 413366
Total views : 663455

शहर चुनें