June 26, 2026 9:47 am

June 26, 2026 9:47 am

PANCHKULA NEWS: रामगढ़ में युवक से मारपीट करने वाला SPO नौकरी से बर्खास्त

DCP सृष्टि गुप्ता ने दिया सख्त संदेश
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 26 जून: पंचकूला पुलिस ने अनुशासनहीनता और वर्दी के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रामगढ़ चौकी क्षेत्र में तैनात ईआरवी कर्मी एसपीओ जयवीर सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के सामने आने के बाद की गई, जिसमें एसपीओ जयवीर सिंह एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां संबंधित व्यक्ति नशे की हालत में मिला। इसी दौरान एसपीओ जयवीर सिंह द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई।
मामला पंचकूला की डीसीपी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने पूरे प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा की और तत्काल प्रभाव से एसपीओ जयवीर सिंह को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार और शक्ति का गलत इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है, न कि वर्दी का गलत इस्तेमाल करना।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचकूला पुलिस आमजन के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और किसी भी कर्मचारी द्वारा निर्धारित आचरण के विपरीत कार्य किए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग में जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी की जाएगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 3 8 3 5
Total Users : 353835
Total views : 583055

शहर चुनें