October 12, 2026 2:03 pm

October 12, 2026 2:03 pm

PANCHKULA: सेक्टर-11 मार्केट में DCP क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह का औचक निरीक्षण, नो पार्किंग में खड़े 98 वाहनों पर कार्रवाई

3 घंटे चले अभियान में 2.99 लाख रुपये का जुर्माना, 6 वाहन जब्त

रमेश गोयत
पंचकूला, 27 जून: पंचकूला में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने सेक्टर-11 मुख्य मार्केट का अचानक निरीक्षण किया और सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को देखकर खुद कार्रवाई की कमान संभाली।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने पाया कि कई वाहन चालक नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े कर यातायात व्यवस्था प्रभावित कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत ट्रैफिक पुलिस टीम को मौके पर बुलाया और बाजार में विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करवाई।
करीब तीन घंटे तक चले इस मेगा ऑपरेशन में ट्रैफिक पुलिस ने कुल 98 वाहनों के चालान किए। कार्रवाई के दौरान कुल 2 लाख 99 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इनमें गलत पार्किंग को लेकर 88 ऑनलाइन चालान किए गए, जिनसे 1 लाख 61 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं 4 मैनुअल चालान काटकर 3 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा यातायात बाधित कर रहे 6 वाहनों को मौके पर ही जब्त किया गया, जिन पर 1 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि सड़क और बाजारों में गलत तरीके से वाहन खड़ा करना न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि जाम और सड़क हादसों का कारण भी बन सकता है। पुलिस द्वारा पहले भी लोगों को जागरूक किया गया है और बाजारों में नो पार्किंग संबंधी बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब सख्ती जारी रहेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। शहर के अन्य प्रमुख बाजारों और स्थानों पर भी औचक निरीक्षण कर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 1 7 5
Total Users : 429175
Total views : 684395

शहर चुनें